देहरादून: चार धाम यात्रा को लेकर सीएम ने कहा- चार धाम यात्रा व्यवस्थित रूप से चले, श्रद्धालु व पर्यटक एक अच्छा संदेश लेकर जाएं
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा व्यवस्थित रूप से चले और चार धाम यात्रा में जो भी श्रद्धालु व पर्यटक पहुंच रहे हैं वह यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं इस के लिए सभी रूटों पर व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विकासनगर से चलने वाली यात्राओं में डमटा के करीब सड़क कम चौड़ी है उसके चौड़ीकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे