देहरादून: जिलाधिकारी डा सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार क्लेक्ट्रेट, देहरादून में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
जिलाधिकारी डा सोनिका की अध्यक्षता मे हुई इस बैठक में आगामी मानसून के मद्देनजर विभागीय तैयारी एवं डेंगू/ चिकनगुनिया रोग से बचाव के साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मानसून एवं संभावित आपदा को मद्देनजर रखते हुए सभी विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें।