जालोर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का संगठन विस्तार, जीवनसिंह चौहान बने बागरा ब्लॉक प्रमुख : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की जालोर जिला इकाई ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए बागरा ब्लॉक प्रमुख पद पर जीवनसिंह चौहान की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित द्वारा जारी आदेश के तहत की गई। जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने बताया कि मायलावास निवासी जीवनसिंह चौहान लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Jalor, Jalor | Jun 8, 2026