छतरपुर: जमीन विवाद में एसपी कार्यालय पहुंचा जसवंतपुरा निवासी पीड़ित, बड़े भाई और थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पिपट थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा निवासी अमरत सिंह राजपूत ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर एसपी कार्यालय में बुधवार को शाम 4 बजे शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसके बड़े भाई हरी सिंह राजपूत जमीन और ट्रैक्टर पर कब्जा करना चाहते हैं तथा उसे और उसकी बुजुर्ग मां को प्रताड़ित कर रहे हैं।