गुरूर: ग्राम बोहारडीह में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
Gurur, Balod | Apr 2, 2026 धमतरी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खाट पर सो रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने घर के बाहर लगे टीन शेड को भी पूरी तरह तोड़ते हुए एक गड्ढे मे जाकर फंस गया। विद्युत पोल को भी नुकसान पहुंचा है।