मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन गोरखनाथ मंदिर परिसर पर गोरखनाथ जयंती को लेकर नाथ संप्रदाय की हुई बैठक
आगामी 23 मई को गोरखनाथ जयंती को लेकर नाथ संप्रदाय एवं युवा मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोरखनाथ जयंती पर्व को लेकर एवं जुलूस को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया एवं प्रस्ताव पारित किए गए। आवश्यक मीटिंग में मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र के समस्त गांवों से नाथ संप्रदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे।