बिजावर: केन-बेतवा परियोजना पर 'चिता आंदोलन' उग्र, मुआवजे के लिए आदिवासियों का विरोध, 7 दिन से काम ठप
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का विरोध तेज हो गया है। मुआवजे में गड़बड़ी और सर्वे में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए ग्रामीण पिछले 7 दिनों से ‘चिता आंदोलन’ कर रहे हैं। महिलाएं और बुजुर्ग नदी में चिताएं बनाकर विरोध जता रहे हैं, जिससे परियोजना का काम पूरी तरह ठप है। आंदोलनकारियों ने शनिवार की दोपहर 3 बजे चेतावनी दी है।