देवेंद्रनगर: वर्धमान पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल देवेंद्र नगर में अंकसूची वितरण समारोह नवाचार के साथ संपन्न
वर्धमान पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, देवेंद्र नगर में इस वर्ष अंकसूची वितरण समारोह को एक प्रेरणादायी एवं नवाचारपूर्ण कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। विद्यालय ने केवल अंकसूची वितरित करने तक सीमित न रहकर मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान, अभिभावकों के उत्साहवर्धन और बच्चों के मनोबल को बढ़ाने का अनूठा प्रयास किया।