चांदवा: बुध बाजार में अज्ञात बाइक सवार चोरों ने दिनदहाड़े लूना का डिक्की तोड़कर ₹50,000 चुराए
शहर के बुध बाजार में दुकान के बाहर खड़े लूना वाहन की डिक्की तोड़ पचास हजार रुपए की चोरी बाइक सवार दो अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई।घटना शुक्रवार करीब साढ़े बारह बजे की है।जहां महज दस सेकेंड के अंदर घटना को अंजाम दिया गया।चोरों की दुकान में लगे करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।