चांदवा: देवनद छठ घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
चार दिवसीय सूर्य उपासना का महा पर्व चैती छठ प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है।विवेकानंद किशोर संस्थान के पहल पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा व्यवस्था कराई गई है।गुरुवार की शाम करीब छह बजे व्रतियों ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।