पीलीभीत: नहर की पटरी की झाड़ियों में मिला पांच माह का मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई सूचना
पीलीभीत। नहर की पटरी किनारे झाड़ियों में रविवार को पांच माह का मासूम बच्चा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शाहजहांपुर निवासी अजय वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर के पास झाड़ियों में पड़े मासूम पर पड़ी। उन्होंने मानवता दिखाते हुए बच्चे को वहां से उठाया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच और उपचार किया।