जहानाबाद: जहानाबाद में अग्निशमन विभाग की जागरूकता रैली, आग से बचाव का दिया गया संदेश
जिला अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में लोगों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने और सुरक्षा उपाय अपनाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने गैस सिलेंडर, बिजली और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील मंगलवार शाम करीब 5 बजे बातचीत के दौरान अग्निशम पदाधिकारी ने की।