अररिया: गैयारी के समीप एक अनियंत्रित टोटो की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jul 8, 2026 अररिया - पुर्णिया मार्ग में एनएच-27 पर गैयारी के समीप एक अनियंत्रित टोटो के चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में बुधवार को 11 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल बालक का इलाज किया जा रहा है।