हमीरपुर: पंधरी गांव में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पंधरी गांव निवासी सर्वेश कुमार कुटार ने बताया कि उसके बड़े भाई आदर्श कुमार कुटार 25 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर पंखे पर रस्सी डालकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि गुरुवार को सुबह 5 बजे जब वह मां विमला के साथ काम करने के लिए खेतों में चले गए थे। तभी उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।