कोल: AMU में 11वीं की प्रवेश परीक्षा से इंडो इस्लामिक सब्जेक्ट हटाने के विरोध में व अन्य मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Koil, Aligarh | May 9, 2024 AMU के छात्रों ने कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा से इंडो इस्लामिक सब्जेक्ट हटाने के विरोध में व अन्य मांगों को लेकर कैंपस में प्रदर्शन किया और प्रदर्शन करने के बाद AMU प्रॉक्टर वसीम अली को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में प्रदर्शनकारी छात्रों ने इंडो इस्लामी सब्जेक्ट को वापस लाने, छात्र यूनियन का चुनाव जल्द कराने, व अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।