कोल: रोरावर थाना क्षेत्र में नाले में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली दहशत
Koil, Aligarh | May 9, 2024 अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके के लोगों ने मौके से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख़्त के लिए क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की। लेकिन शब की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना गुरुवार करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है।