कोल: अलीनगर कट,करंट लगने से देवर-भाभी की हुई मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने रोड़ जाम कर सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
Koil, Aligarh | May 9, 2024 थाना महुआखेड़ा इलाके के ग्राम कोछोड़ में खेत में लगे चारों ओर कटीले तारों में दौड़ रहे बिजली के करंट से भाभी और देवर की कल मौत हो गई थी।पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिए।गुस्साए परिजनों के द्वारा थाना गांधीपार्क इलाके के अलीनगर कट पर रोड जाम करते हुए शव सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया गया।DM को बुलाने के लिए अड़े।