कोल: गोश्त वाली गली में दबंगों ने बाइक का ब्रेक तोड़ने का आरोप लगाकर युवक को लोहे की रॉड मारकर किया घायल
Koil, Aligarh | May 9, 2024 थाना रोरावर के गोश्त वाली गली में दबंगों ने बाइक का ब्रेक तोड़ने का आरोप लगाकर युवक के साथ मारपीट कर लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आये जहां घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।