गुन्नौर: गांव रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी युवक का शव जंगल में नीम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला
धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी सतेंद्र कुमार ट्रैक्टर ट्राली से ईंटें बेचने का काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किसी को पैसे देने की कहकर घर से निकला था। रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने धनारी थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम करीब 6 बजे सतेंद्र कुमार का शव गांव से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर जंगल में मिला।