हिलसा: अकबरपुर लाइनपर गांव में पटाखा फोड़ते समय युवक के हाथ में फटा, दोनों हाथ झुलसे
Hilsa, Nalanda | Nov 9, 2026 दीपावली के उत्साह के बीच पटाखा फोड़ने के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया। हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर लाइनपर गांव में पटाखा फोड़ते समय युवक के हाथ में ही पटाखा फट गया, जिससे उसके दोनों हाथ झुलस गए। घटना के बाद परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई।