पीरो: सोनू राय ने भरी हुंकार, चरपोखरी में बोले- 'यह एमएलसी चुनाव नहीं, पंचायत प्रतिनिधियों के वजूद की है जंग'
Piro, Bhojpur | Apr 15, 2026 भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव का रण अब पूरी तरह से दहक उठा है। चरपोखरी की धरती पर पंचायत प्रतिनिधियों के भारी जमावड़े के बीच राजद प्रत्याशी सोनू राय ने चुनावी हुंकार भरते हुए विरोधियों को सीधे चुनौती दी है। पूर्व बुधवार की दोपहर 3 बजे के करीब आयोजित बैठक में एमएलसी पुत्र ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है।