पडरौना: पड़रौना सदर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, नेपाल भेजा जा रहा कालाबाजारी का संदिग्ध राशन पकड़ा, खाद्य विभाग जांच में जुटा
कुशीनगर के पडरौना मे एसडीएम सदर ब्यास नारायण उमराव ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस के साथ की गई छापेमारी में एक ट्रक पकड़ा गया,जो अवैध रूप से गेहूं लेकर नेपाल जा रहा था। यह ट्रक रात करीब 10 बजे तुलसी इंटर कॉलेज के सामने पकड़ा गया। ट्रक पर नंबर प्लेट नहीं थी,जिससे अधिकारियों को शक हुआ। जब जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।