पडरौना: हनुमानगंज थाने की पुलिस टीम ने क्षेड़खानी के केस में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद भेजा जेल
जनपद कुशीनगर में एसपी के निर्देश पर वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा मु0 नं0 418/2015 धारा 354/323/504 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी रमाकान्त पुत्र जलधारी साकिन रामनगर छोटका टोला थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल।