पडरौना: जिले में मजदूर दिवस पर BOCW योजनाओं और हिट वेव से बचाव जैसे मुद्दों को लेकर 60 दिवसीय जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कुशीनगर मे श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, BOCW योजनाओं और हिट वेव से बचाव जैसे मुद्दों पर 60 दिवसीय जागरूकता अभियान की आज गुरुवार को शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ अपर जिला जज शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कन्या विवाह योजना से लाभान्वित को प्रमाण पत्र दिया गया