मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ो कुमारी कन्याओं ने भाग लिया बताया जाता है कि 22 और 23 मार्च को इसका आयोजन होगा जिसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा काफी पहले से तैयारी की गई थी।