बखरी: बिहार दिवस पर बखरी अनुमंडल प्रशासन ने प्रभात फेरी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए, एसडीओ सहित अन्य शामिल हुए
बखरी में बिहार दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने किया। सर्वप्रथम अंबेडकर चौक बखरी के निकट स्कूली बच्चों के प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो बाजार होते हुए अनुमंडल परिसर में संपन्न हुआ। उसके बाद स्कूली बच्चों ने मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।