बिलग्राम: भौराजपुर गांव में लकड़कट्टों ने काटे 30 हरे आम के पेड़, रेंजर प्रत्यूष श्रीवास्तव ने पकड़ी दो पिकअप लकड़ी
Bilgram, Hardoi | Jan 16, 2025 सांडी थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव में 30 हरे आम के पेड़ लकड़कट्टो ने बीती रात काट दिए।मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेंजर प्रत्यूष श्रीवास्तव ने दो पिकअप लकड़ी पकड़ ली और मामले में कार्यवाई शुरू कर दी है।प्रकरण को लेकर गांव निवासी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उसका बाग है जिसको गलत तरीके से बैनामा किया गया जिसका मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चल रहा है।