लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट में एक महिला घायल हुई, उपचार जारी है।
जिले के हलसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सोमवार की दोपहर 2:30 पर सदा अस्पताल लाया गया। जहां महिला का उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 28 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई।