लखीसराय: सदर अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यशाला का उद्घाटन, अपर चिकित्सा पदाधिकारी ने किया दीप प्रज्वलित
सदर अस्पताल के सभागार में परिवार नियोजन कार्यशाला का आयोजन सोमवार की दोपहर 12:30 पर किया गया। कार्यशाला का विधिवत रूप से अपर चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कार्यशाला का उद्घाटन किया गया कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी को परिवार नियोजन के महत्व एवं उनके उपयोगिता के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।