लखीसराय: किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 15 वर्षीय किशोरी हुई घायल, इलाज जारी
किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई जमकर मारपीट में एक किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे बेहतर उपचार हेतु उनके परिजनों के द्वारा सोमवार की दोपहर 12:26 पर सदर अस्पताल लाया गया ।जहां घायल किशोरी का उपचार किया गया घायल किशोरी की पहचान किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव निवासी मतलू यादव के 15 वर्षीय पुत्री छोटीकुमारी के रूप मे की गई।