मेहगांव: बरासो थाना क्षेत्र के गौरा चौराहे के पास से अज्ञात चोर ने 73 हजार रुपए के विद्युत उपकरण सहित चुराया सामान
Mehgaon, Bhind | Jan 15, 2025 बरासो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी आशीष जैन निवासी हरिशंकर पुरम ग्वालियर ने पुलिस को बताया। कि 18 सितंबर से 25 दिसंबर 24 तक निर्माण कार्य के दौरान गौरा चौराहा के पास से एक कंप्रेसर सेट,एक बैटरी, डीजल कैन, दो बिजली की मोटर सहित कुल 73000 रुपए का सामान अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। पुलिस ने 15 जनवरी को लगभग 2.30 बजे मामला दर्ज कर लिया है।