कटोरिया: केंदुआर गांव में आपसी विवाद में पड़ोसियों ने दो युवकों के साथ की मारपीट
Katoria, Banka | May 3, 2026 केंदुआर गांव में रविवार दोपहर को आपसी विवाद में पड़ोसियों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी दोनों युवकों का इलाज दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने मे गांव के ही नारायण मंडल सहित अन्य के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।