बखरी: बखरी अनुमंडल सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम
बखरी अनुमंडल सभागार में शनिवार को मतदाता सूची के गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने किया। इस प्रशिक्षण में बखरी गढ़पुरा डंडारी और नावकोठी के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक शामिल हुए। मुख्य प्रशिक्षक नावकोठी बीडीओ चिरंजीव ने बीएलओ पर्यवेक्षक को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश से अवगत कराया।