चित्तौड़गढ़: आजोलिया का खेड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, रखी अपनी मांग
हिन्दुस्तान जिंक संयंत्र से आमजन, पशु एवं पर्यावरण की हो रही दुदर्शा, स्थानीय रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत आजोलिया का खेड़ा निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों ने दिये गये ज्ञापन में बताया कि हिन्दुस्तान जिंक आजोलिया का खेड़ा ग्रामवासियों की भूमि अवाप्त कर जमीन के इर्द गिर्द ही संचालित है।