लखीमपुर: मालखाने से गायब हुए 1 करोड़ के जेवर, 19 साल पुराने रहस्य में आया नया मोड़, पुलिस रिकॉर्ड के विरोधाभास ने बढ़ाए सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली में स्थित मालखाने से गायब हुए 1 करोड़ के जेवर के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।कभी एक परिवार की त्रासदी से शुरू हुआ मामला अब पुलिस अभिलेखों के विरोधाभास और गायब आभूषणों के रहस्य के कारण चर्चा का विषय बन गया है। वर्ष 2007 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई रानी अग्रवाल की मौत के बाद उनके शरीर से उतारे जेवर गायब हो गए हैं।