*नर नारायण सेवा समिति शाहबाद मारकंडा ने राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल कलसाना मे किए पंखे भेंट*
पिछले 16 सालो से असहाय और जरुरतमंद लोगो की मदद को हमेशा तत्पर शाहाबाद मारकंडा की नर नारायण सेवा समिति द्वारा राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल कलसाना मे जाकर बच्चों को गर्मी से कुछ राहत देने के लिए 8 सिलिंग फैन भेंट किए। समिति संस्थापक अध्यक्ष मुनीश भाटिया ने बताया कि स्कूल स्टाफ के माध्यम से पता चला कि स्कूल मे कुछ सिलिंग फैन बहुत बुरी हालत मे हो चुके है और बच्चो को बिना पंखो के कक्षा मे बैठना पड़ रहा है तो भीषण गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा स्कूल मे 8 पंखे लगवाए । उन्होने बताया यह सेवा अपने पिता डा कुलवंत राय सुद और माता श्रीमति देवी सुद की याद मे उनके बेटे सतीश सुद द्वारा दी गयी है । इस अवसर पर नर नारायण सेवा समिति से मुनीश भाटिया, विनोद अरोड़ा हरीश विरमानी, करनैल सिंह, लाइटसन फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल अरोड़ा और विधालय से प्रभारी सतीश गोयल अंग्रेजी प्राध्यापक, अर्थशास्त्र प्राध्यापक राजकुमार कथूरिया, सलिनदर कुमार प्राध्यापक राजनीतिक विज्ञान, संस्कृत प्राध्यापिका आशा, कविता, सुखविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, सौरभ और नवीन मौजुद थे