करछना: करछना में शिक्षा प्रेरकों ने किसी भी विभाग में समायोजन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को प्रयागराज समाज उत्थान समिति कचरी करछना के बैनर तले प्रबंधक कुलभूषण सिंह पटेल के नेतृत्व में शिक्षा प्रेरकों को किसी भी विभाग में समायोजित की मांग को लेकर एसडीएम करछना तपन कुमार मिश्रा एवं खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में मांग किया गया कि शिक्षा प्रेरकों से विभिन्न कार्य में कार्य कराया जाता है।