अम्बाला: जैन कॉलेज में सहपाठी युवकों ने एक छात्र के साथ पहले कॉलेज में की मारपीट उसके बाद पिता पर भी किया हमला
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 शहर के जैन कॉलेज में सहपाठी छात्रों ने एक छात्रा को पीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी उसने अपने पिता को दी। जब पिता उसे कॉलेज से लेकर अस्पताल लेकर जा रहे थे तो बीच रास्ते में उन्हें घेर कर पिता पर भी हमला किया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में घायल छात्र ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।