महाराजगंज: नगर के गांधीनगर में टूटी सड़क और नाली, जलजमाव से बढ़ी स्थानीय लोगों की परेशानी #jansamasya
महराजगंज नगर के गांधीनगर में सड़क और नाली टूटने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। टूटी नाली का पानी सड़क पर बहने से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क और नाली की जल्द मरम्मत की मांग की है। समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश है।