महाराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाला गया
शनिवार शाम 5:00 बजे घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने घुघली थाने में तहरीर देकर अपने नंदोई पर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं और ससुर काम के चलते दिनभर बाहर रहते हैं। वह घर में अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर नंदोई पिछले एक महीने से घर में रह रहा ह