नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
थाना महाराजपुर क्षेत्र के सलेमपुर में रविवार 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पिता धीरज सिंह ने सोमवार 1 बजे बताया कि, सौरभ के मुंह से झाग निकल रहा था और कान से खून आ रहा था। इस कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।थानाप्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि, जांच की जा रही है।