बिजावर: सलैया में जल संकट से हाहाकार: टैंकरों के सहारे 850 परिवार, विधायक बोले- भाग्य होगा तो बोर में पानी निकलेगा
बिजावर विधानसभा अंतर्गत सलैया पंचायत में भीषण गर्मी के चलते जलसंकट गहरा गया है। गांव के करीब 850 परिवार पेयजल के लिए परेशान हैं और महिलाएं टैंकरों के पीछे लंबी कतारों में नजर आ रही हैं। सरपंच जितेन्द्र सिंह बुंदेला अपने निजी खर्च से रोजाना 5-6 निशुल्क टैंकर भेजकर ग्रामीणों तक पानी पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने शनिवार की शाम 4 बजे दी है।