रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने दुष्कर्म के दोषी कलयुगी पिता को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, साथ में लगाया जुर्माना
दुष्कर्म के दोषी कलयुगी पिता को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही तीन लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है,न्यायालय ने आदेश दिया कि अर्थदंड न देने पर तीन माह के अतिरिक्त कैद की सजा भी भुगतनी होगी,साथ ही जेल में बितायी अवधि सजा में ही समाहित होगी,न्यायालय के आदेशानुसार अर्थदंड की धनराशि में से ढाई लाख रुपये पीड़िता को मिलेगी।