रॉबर्ट्सगंज: मारकुंडी घाटी चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित टैंकर पहाड़ी से टकराकर हुआ दुर्घटना का शिकार, चालक घायल
जनपद सोनभद्र के गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी घाटी चढ़ाई पर एक टैंकर अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया दुर्घटना में टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वही टैंकर चल रहा चालक भी घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर से बाहर निकलकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया वहीं स्थानीय लोगों ने टोल कर्मियों को घटना की जानकारी दी।