रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने पूरे जिले में लगाई धारा 163, आगामी त्योहारों और परीक्षाओं के दृष्टिगत की गई कार्रवाई
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी बी सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे, कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु आगामी प्रमुख त्यौहारों, पर्वों व संभावित पीसीएस परीक्षाओं के दौरान विधि एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत धारा-163(2) जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रभावी करने की घोषणा की,बता दे कि यह धारा पूर्व में धारा 144 के रूप में जानी जाती थी।