जमुई: अमरथ में प्रशासन का बुलडोजर चला, गैर मजरूआ जमीन पर बने अवैध मकान ध्वस्त, दर्जनों परिवार बेघर
Jamui, Jamui | Jun 1, 2026 जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे प्रशासन ने गैर मजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों पर बड़ी कार्रवाई की। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर कई अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।