गुलाना: तिंगजपुर से मनकामेश्वर धाम पहुंची भव्य कांवड़ यात्रा, 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
श्रावण के तीसरे सोमवार को दोपहर 3 बजे ग्राम तिंगजपुर से मोहन बड़ोदिया स्थित कुमारिया मनकामेश्वर मंदिर तक 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसमें 1500 से अधिक महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। यात्रा बिलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर 'बोल बम' के जयकारों के साथ पहुंची। उज्जैन से लाया शिप्रा जल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।