फिरोज़ाबाद: क़स्बा नगला बीच के पास दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रजाबली क्षेत्र के नगला बीच के पास रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। भूसे भरे ट्रक से बचने के प्रयास मे सामने से आ रही बाइक ने दूसरी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे एक बाइक सवार हेमंत नामक युवक की मौत हुयी है। जबकि मृतक का नाना जनक सिंह घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।