मुरैना नगर: रेडक्रॉस की विशाल नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली शहीद संग्रहालय पहुंची, युवाओं ने नारों व गीतों से जगाई अलख
मुरैना में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली निकाली गई।कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में रैली जिला अस्पताल स्थित रेडक्रॉस कार्यालय से शुरू होकर शहीद संग्रहालय पहुंची।युवाओं,सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने “नशे से दूरी है बहुत जरूरी” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। समापन पर शीतल पेय वितरित किए गए।