सरधना: सकौती में बिना पंजीकरण के संचालित अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, ACMO की जांच के बाद मुकदमा दर्ज
दौराला थाना क्षेत्र के सकौती में बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित किए जाने के मामले में मिल रही शिकायत के बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के बाद अस्पताल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दौराला थाने में दर्ज प्राथमिकी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि सकौती स्थित युग चेतना हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था।